Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

आप ने की अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच की मांग


अल्मोड़ा। अंकिता हत्याकांड की सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम उजागर करने की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी मुखर हो गई है। शुक्रवार को पार्टी की यूथ विंग ने नगर के चौघानपाटा में सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। जल्द मामले में कार्रवाई की मांग उठाई। इस मौके पर आप के यूथ विंग जिलाध्यक्ष दानिश कुरैशी ने कहा कि अंकिता हत्याकांड मामले में कुछ वीआईपी के नाम भी आ रहे हैं। कहा कि सरकार अंकिता हत्याकांड के दोषियों को फांसी की सजा दिलवाये और मामले से जुड़े वीआईपी के नाम को उजाकर करे। इस मामले की सीबीआई जांच करवाई जानी चाहिए। कहा कि अगर उत्तराखंड सरकार सीबीआई जांच और वीआईपी का नाम जल्द उजागर नहीं करती है तो आप आदमी पार्टी प्रदेश स्तर पर अंकिता को इंसाफ दिलाने के लिए आंदोलन को बाध्य होगी। प्रदर्शन करने वालों में सूरज आर्या, मनीष मेहरा, अमित आर्या, प्रेम बोरा, मनु कुरैशी, फैजान कुरैशी, गुलाब कुरैशी, सलमान कुरैशी, जाहिद, नितिन सिंह, विजय बिष्ट, कलीम कुरैशी समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement