Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

अल्मोड़ा पुलिस ने 48 हजार के गाँजे के साथ दोनों को किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा  ( आखरीआंख समाचार )  मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत बुधवार दो बाइक सवारों से करीब 48 हजार रूपये का अवैध गांजा बरामद हुआ है। दोनों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार भतरौंजखान पुलिस एवं एसओजी की संयुक्त टीम द्वारा भिकियासैंण तिराहे के पास वाहन चैकिंग के दौरान मोटर साईकिल संख्या यूके-18 एच 2439 को चैक करने पर आरोपित रिंकू पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम रामनगर-काशीपुर कालोनी थाना काशीपुर जिला उधमसिंह नगर के कब्जे से एक बैग में 4.530 किलोग्राम अवैध गांजा व दूसरे आरोपित पवन कुमार पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम मऊवाखेडा गंज थाना आई टी आई जनपद उधम सिंह नगर के कब्जे से एक बैग में 7.332 किलो ग्राम अवैध गाँजा (कुल 11 किलो 862 ग्राम गांजा कीमत करीब 48 हजार रुपये) के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपितों के विरूद्ध थाना भतरौंजखान में धारा 20, 22 एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। ओमप्रकाश नेगी प्रभारी थानाध्यक्ष भतरौजखान ने बताया की रिंकू व पवन अपनी मोटर साईकिल से ग्राम गुलाड़ राजस्व क्षेत्र सल्ट से अवैध गांजा खरीद कर काशीपुर बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा की गयी चौकिंग के दौरान पकड़ गये गांजे की तस्करी में लिप्त वाहन को सीज किया गया। उल्लेखनीय है कि वर्तमान वर्ष में अब तक 398. 239 किलोग्राम (कीमत 1523528 रुपये) का अवैध गांजा बरामद किया जा चुका है अभियान जारी है। आरोपितों को पकड़ने वाली टीम में एसओजी उप निरीक्षक इन्द्र सिंह ढैला, कांस्टेबिल मो. शाहिद, दिनेश, जय शंकर, एवं थाना भतरौंजखान के कांस्टेबिल भूपेन्द्र पाल, मनमोहन सिंह शामिल रहे।

Advertisement