Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट


चमोली। बद्रीनाथ धाम के कपाट आज शनिवार को 3 बजकर 35 मिनट पर विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। तीर्थ यात्रियों ने बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के दौरान तीर्थ यात्रियों ने पूजा-अर्चना भी की। सेना के मधुर बैंड की धुनों के बीच श्रद्धालुओं ने दर्शन भी किए।
चारधाम में टूटा रिकॉर्ड:  कोरोनाकाल के बाद उत्तराखंड में शुरू हुई चारधाम यात्रा में तीर्थ यात्रियों की भारी भीड़ देखी गई। देश और विदेश से तीर्थ यात्री दर्शन करने को उत्तराखंड पहुंचे। केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री, और यमुनोत्री धाम में श्रद्धालुओं की यात्रा सीजन में भीड़ रही। इस साल-2022 के यात्रा सीजन में पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 45 लाख से ज्यादा तीर्थ यात्रियों ने धामों में दर्शन किए।

You may have missed

Advertisement