Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

कौसानी में डीएम ने साइकिल चलाकर किया रैली का उद्घाटन

 बागेश्वर कौसानी । कौसानी में चल रहे महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः जिलाधिकारी अनुराधा पाल ने साइकिल चलाई व ब्लाक प्रमुख हेमा बिष्ट ने रैली को हरी झण्डी दिखाकर किया आगाज। उन्होंने कहा कि कौसानी में महोत्सव के साथ ही साइकिल रैली का आयोजन कराना साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है व बच्चों की प्रतिभा निखार के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी है। 
 महोत्सव के दूसरे दिन प्रातः जिलाधिकारी ने कौसानी जिला पंचायत परिसर से स्वयं साइकिल चलाकर निकाली रैली। उन्होंने कहा कि साइकिलिंग स्वास्थ्य लाभ के साथ ही साहसिक पर्यटन का भी हिस्सा है।  बताया कि रैली भतडिया रोड में सौनी गांव तक आयोजित की गई है जिसकी दूरी सात किमी है। बताया कि प्रतिभागियों को पुरस्कार के साथ ही प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे। जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति चंद्र आर्या ने साइकिल रैली संबंधी जानकारियां दी। प्रतियोगिता में कुल 10 साइकिल सवारों ने प्रतिभाग किया। 
इस दौरान जिपं उपाध्यक्ष नवीन परिहार, जिपं सदस्य सीमा आर्या, एडवोकेट जगदीश आर्या, देवेंद्र गोस्वामी, सीडीओ संजय कुमार, अपर जिलाधिकारी सीएस इमलाल, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या,जिला पर्यटन अधिकारी कीर्ति आर्य समेत साइकिलिंग एसोशिऐशन के संजय वर्मा, अनिल भाकुनी, बबलू नेगी, पूजा मेहरा, सीमा आर्या, शिवम पंत आदि उपस्थित थे।

You may have missed

Advertisement