Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

खाई में गिरी कार,  चालक की मौत, दो अन्य घायल


नैनीताल। अल्मोड़ा हाईवे पर शुक्रवार को निगलाट के पास एक कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बागेश्वर निवासी कार चालक की मौत हो गई, वहीं दो अन्य घायल हो गए। घायलों को सड़क से गुजर रहे 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवानों ने खाई से बाहर निकालकर इलाज के लिए भेजा शुक्रवार को लीती कपकोट बागेश्वर निवासी चालक हयात सिंह (54) पुत्र कुंवर सिंह, खीम सिंह (45) पुत्र पान सिंह और खुशहाल सिंह (52) पुत्र भवान सिंह कार से बरेली से बागेश्वर की ओर जा रहे थे। सुबह करीब 9:30 बजे निगलाट के समीप उनकी कार 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में चालक हयात सिंह की मौत हो गई। वहीं कार सवार दो लोग बुरी तरह फंस गए। इसी समय हल्द्वानी से रानीखेत की ओर 19 कुमाऊं रेजीमेंट के जवान ट्रक से जा रहे थे। जवानों ने सूबेदार बच्चे सिंह के नेतृत्व में रेस्क्यू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। ग्राम प्रधान पंकज निगल्टिया ने पुलिस को सूचित किया और एंबुलेंस की मदद से घायलों को सीएचसी भवाली पहुंचाया। कार सवार घायलों ने बताया कि गुरुवार रात 10 बजे वह बागेश्वर से बरेली राममूर्ति में एक मरीज भर्ती करने गए थे। वहां से शुक्रवार की सुबह वह वापस लौट रहे थे। हयात सिंह गाड़ी से बाहर छिटक गए। वह सेना से सेवानिवृत्त थे।

You may have missed

Advertisement