Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 10, 2026

बागेश्वर राइंका खाती की छात्राओं के व्यवहार से शिक्षा विभाग हैरान , छात्राएं कक्षा में चिल्लाने, रोने, नाचने और अजीब हरकतें कर रही हैं

बागेश्वर। उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में छात्राओं का अप्रत्याशित व्यवहार से शिक्षा विभाग भी हैरान है। कपकोट तहसील के उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित राजकीय इंटर कॉलेज खाती की छात्राएं चिल्लाने, रोने, नाचने और अजीब हरकतें कर रही हैं। इससे अभिभावक परेशान हैं। इसके चलते तीन छात्राओं ने विद्यालय जाना बंद कर दिया है। अभिभावक डॉक्टरी इलाज के अलावा स्थानीय स्तर पर भी उपचार करा रहे हैं। खाती के इंटर कॉलेज के अभिभावकों के अनुसार कक्षा नौ से 12 वीं तक की छात्राएं पिछले एक हफ्ते से बेहोश हो रही हैं। वह चिल्लाने लगती हैं और अजीब हरकतें करती हैं। नवंबर के अंतिम हफ्ते में दो छात्राएं बेहोश हुई। इसके बाद संख्या 15 तक पहुंच गई। मंगलवार को तीन छात्राएं फिर से अजीब हरकत करने लगी। एक अभिभावक पुत्री को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी घर में स्वस्थ्य रहती है। विद्यालय जाने पर वह अजीब हरकतें कर रही है। डाक्टरों को दिखाया और उन्होंने बताया कि वह मास हिस्टीरिया की शिकार हो सकती है। खाती के यामू सिंह, तारा सिंह, प्रकाश सिंह, चंचल सिह आदि ने बताया कि बालिकाओं को अस्पताल भी दिखाया गया।   विद्यालय में पूजा का आयोजन भी किया गया। बावजूद कोई लाभ नहीं मिल रहा है। विद्यालय के शिक्षक भी परेशान हैं। मोबाइल के सिग्नल कम आते हैं। जिससे उच्चाधिकारियों को सूचना भी नहीं पहुंच पाती है। उन्होंने विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की मांग की है।

पिछले महीने राइंका खाती से बच्चों के बेहोश होने की सूचना मिली थी। प्रधानाचार्य से फोन पर वार्ता की जा रही है। सभी प्रधानाचार्यों को शनिवार को बुलाया गया है। विद्यालय में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया जाएगा। वह लगातार विद्यालय के संपर्क में हैं। -गजेंद्र सौन, सीईओ, बागेश्वर

You may have missed

Advertisement