बागेश्वर में वाहन दुर्घटनाग्रस्त,4 की मौके पर मौत 2 हायर सेंटर रेफर
बागेश्वर । अभी 2 प्राप्त सूचना के अनुसार तहसील कपकोट अन्तर्गत ग्राम रमाड़ी में एक वाहन UA 04 4727दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जिसमे ग्राम भनार एव ग्राम नामतीचेटाबगड़ निवासी 4 की मृत्यु एवम 2 के घायल होने की सूचना प्राप्त हुई है। घायलों को सीएचसी कपकोट में लाया गया है।
घायलों में पुष्पा(उम्र 30वर्ष) एव ज्योति(04 वर्ष) की हालत गंभीर होना बताया गया है जिन्हे सीएचसी कपकोट से हायर सेंटर रेफर किया जा रहा है।
विस्तृत रिपोर्ट की प्रतीक्षा हैं।
