Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

इस सीट पर भाजपा के बागी को पीएम मोदी ने किया था फोन, जानें क्या रहा चुनावी नतीजा


शिमला। कांग्रेस के गढ़ राजपूत बहुल विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर में इस बार चुनावी जंग रोचक रही। वन मंत्री राकेश पठानिया के सामने यहां पुराने भाजपा नेताओं ने ही चुनौती पेश की। जबकि, कांग्रेस अपने गढ़ को सुरक्षित रखने के लिए पूरी ताकत झोंकी और कामयाबी पायी । फतेहपुर सीट पर 8 उम्मीदवार मैदान में थे। इनमें भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानिया, भाजपा से बागी कृपाल परमार, कभी भाजपा से सांसद रहे आप उम्मीदवार राजन सुशांत और कांग्रेस प्रत्याशी भवानी पठानिया शामिल हैं। दिलचस्प यह है कि राजन सुशांत, कृपाल परमार और राकेश पठानिया बेशक अलग-अलग चुनाव चिह्नों और दलों से चुनाव लड़ रहे थे लेकिन, सबकी पृष्ठभूमि भाजपा की है।
बता दें विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फतेहपुर से भाजपा के बागी नेता कृपाल परमार के बीच हुई तथाकथित बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। इसमें पीएम ने कृपाल परमार से चुनाव से हटने की अपील की थी। हालांकि, परमार मोदी की बात न मानकर चुनाव मैदान में डटे रहे। नतीजा सबके सामने है। इस सीट पर कांग्रेस के प्रत्याशी भवानी पठानिया ने 33,238 वोट लेकर जीत हासिल की है। भाजपा प्रत्याशी व निर्वतमान मंत्री राकेश पठानिया को 25,884 वोट मिले। भवानी ने 7,354 वोटों के अंतर से जीत दर्ज की।
भाजपा ने पांचवीं बार बदला प्रत्याशी, हर बार हारे
भाजपा 2009 के उपचुनाव से हर बार अपना प्रत्याशी बदल रही है। 2009 के बाद भाजपा ने इस बार पांचवीं बार अपना प्रत्याशी बदला है। हर बार प्रत्याशी बदलने के बावजूद भाजपा लगातार चार चुनाव हार चुकी है। लेकिन इस बार भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में दिलचस्प पहलू यह भी है कि इस विधानसभा क्षेत्र से डॉ. अशोक सोमल हर बार निर्दलीय चुनाव लड़ते रहे। वह इस बार लगातार छठी बार बतौर निर्दलीय उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतरे थे।

कब कौन दल जीता
1982 भाजपा
1985 भाजपा
1990 कांग्रेस
1993 कांगेस
1998 भाजपा
2003 कांग्रेस
2007 भाजपा
2009 कांग्रेस
2012 कांग्रेस
2017 कांग्रेस
2021 कांग्रेस
2022 कांग्रेस

You may have missed

Advertisement