March 17, 2026

बागेश्वर पुलिस ने 3 लाख के गुमशुदा मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाये


बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस ने आज 3 लाख रुपये के खोये मोबाइल फोन उनके स्वामियों के हवाले किये।

फोनों की बरामदगी हेतु पुलिस अधीक्षक श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा सर्विलांस/ साइबर सेल टीम को समय-समय पर निर्देशित किया जाता रहा है जिसके अनुपालन में *पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन श्री अंकित कंडारी के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सैल/साइबर सैल की टीम का० चंदन कोहली, का० इमरान खान द्वारा गुमशुदा मोबाइलो को सर्विलांस में लगाकर लगातार निगरानी* की जाती रही, जिसके फलस्वरुप सर्विलांस सैल/साइबर सैल की टीम द्वारा उत्तराखण्ड, उत्तर प्रदेश,बिहार,दिल्ली एवं अन्य राज्यों से कुल 20 गुमशुदा मोबाईल फोनों को बरामद किया गया,

जिनकी आनुमानित कुल कीमत लगभग ₹3,00,000 ( तीन लाख रुपये) है।
आज पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा पुलिस कार्यालय में उक्त बरामद मोबाइलों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया। मोबाइल स्वामीयो द्वारा बागेश्वर पुलिस का आभार व्यक्त किया ।
बागेश्वर पुलिस ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी ।