Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

नौ कुमाऊँ की दास्तां: पहले रेलवे स्टेशन में किया कब्जा, बाद में की जीत हासिल


बागेश्वर। नौ कुमाऊं के वीर चक्र विजेता कपूरी गांव निवासी गंगा सिंह राठौर के अदम्य साहस से 1971 का युद्ध भारत ने 16 दिन में जीत लिया। फौज ने पहले चांदपुर रेलवे लाइन पर कब्जा किया। बाद में मैनावती पहुंचे। यहां से आगे बढ़ने में दुश्मन की सेना रोड़ा बन रही थी। तभी एक एलएमजी लेकर राठौर प्लाटून से हटकर साइड में चले गए वहां से टैंक में घुसकर रोड़ा बने लोगों को रास्ते से हटाया और सुबह होते-होते दुश्मन को घुटने टेकने को मजबूर कर दिया। युद्ध के बारे में बताते-बताते राठौर में आज भी वहीं युवाओं जैसा जोश दिखा।

You may have missed

Advertisement