Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर डिपो को मिला 21 बसों का बेड़ा


बागेश्वर। लंबी जद्दोजहद के बाद अस्तित्व में आए बागेश्वर रोडवेज डिपो को फिलहाल 21 बसों का बेड़ा मिला है। बागेश्वर से और बागेश्वर होकर संचालित नौ बसें डिपो के अधीन हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चार सितंबर को इसका शुभारंभ कर दिया है। उत्तराखंड परिवहन निगम के महाप्रबंधक (संचालन) दीपक जैन ने 30 अगस्त को मंडलीय प्रबंधक संचालन/तकनीकी नैनीताल मंडल और सहायक महाप्रबंधक अल्मोड़ा को एक पत्र जारी किया। पत्र में बताया कि 18 जुलाई को बागेश्वर में रोडवेज डिपो को स्वीकृति प्रदान की गई है। तथा चार सितंबर को डिपो अस्तित्व में आया।

Advertisement