April 30, 2024

डीएम ने किया वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी


चमोली। जन समस्याओ एवं शिकायतों के निराकरण हेतु जिलाधिकारी हिमांशु खुराना ने वर्ष 2023 में आयोजित होने वाले तहसील दिवसों का रोस्टर जारी कर दिया है। तहसील दिवस के लिए जारी रोस्टर के अनुसार 03 जनवरी,2023 प्रथम मंगलवार को प्रातः 11 से 2.00 बजे तक थराली में तहसील दिवस आयोजित किया जाएगा। इसके बाद 17 जनवरी,2023 तृतीय मंगलवार को चमोली, 07 फरवरी,2023 प्रथम मंगलवार को तहसील कर्णप्रयाग, 21 फरवरी,2023 तृतीय मंगलवार को तहसील नंन्दप्रयाग, 07 मार्च,2023 प्रथम मंगलवार को तहसील जोशीमठ, 21 मार्च,2023 तृतीय मंगलवार को गैरसैंण, 04 अप्रैल,2023 प्रथम मंगलवार को पोखरी, 18 अप्रैल,2023 तृतीय मंगलवार को देवाल, 02 मई,2023 प्रथम मंगलवार को नन्दानगर(घाट), 16 मई,2023 तृतीय मंगलवार को जिलासू, 06 जून,2023 प्रथम मंगलवार को नारायणबगड, 20 जून,2023 तृतीय मंगलवार को आदिबद्री, 04 जुलाई,2023 प्रथम मंगलवार को थराली, 18 जुलाई,2023 तृतीय मंगलवार को चमोली, 01 अगस्त,2023 प्रथम मंगलवार को कर्णप्रयाग, 15 अगस्त,2023 तृतीय मंगलवार को नन्दप्रयाग, 05 सितंबर,2023 प्रथम मंगलवार को जोशीमठ, 19 सितंबर,2023 तृतीय मंगलवार को गैरसैंण, 03 अक्टूबर,2023 प्रथम मंगलवार को पोखरी, 17 अक्टूबर,2023 तृतीय मंगलवार को देवाल, 07 नवंबर,2023 प्रथम मंगलवार को नन्दानगर(घाट), 21 नवंबर,2023 तृतीय मंगलवार को जिलासू, 05 दिसंबर,2023 प्रथम मंगलवार केा नारायणबगड तथा 19 दिसंबर,2023 तृतीय मंगलवार को आदिबद्री में प्रातः 11 से 2.00 बजे तक तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने समस्त जिला स्तरीय अधिकारियों को उपरोक्त प्रस्तावित तहसील दिवस में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश भी जारी किए है। किसी भी तहसील दिवस के प्रथम मंगलवार को राजकीय/स्थानीय अवकाश शासन अथवा कार्यालय स्तर पर घोषित होने की दशा में उक्त के स्थान पर तृतीय मंगलवार को निर्धारित स्थान एवं समय पर ही तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा।