Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

नए साल पर एलपीजी सिलेंडर के दाम में 25 रुपये की बढ़ोतरी, महंगा होगा बाहर खाना खाना


नई दिल्ली । 2023 में बाहर खाना खाना अब महंगा हो जाएगा, क्योंकि तेल विपणन कंपनियों (ओएमसी) ने नए साल के पहले दिन रविवार को वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 25 रुपये की बढ़ोतरी की। नई दरें इसी दिन से लागू हो गई हैं। घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर कीमतों में बढ़ोतरी के साथ नई दिल्ली में इसकी कीमत 1,768 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।
मुंबई में एक वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,721 रुपये होगी, जबकि कोलकाता और चेन्नई में इसकी कीमत क्रमश: 1,870 रुपये और 1,917 रुपये प्रति सिलेंडर होगी।

You may have missed

Advertisement