जनरल बीसी जोशी में उत्तराखंड के बच्चों को दाखिला दिलाने की मांग
बागेश्वर। घनश्याम ओली चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने पिथौरागढ़ के जनरल बीसी जोशी आर्मी स्कूल में उत्तराखंड के बच्चों को दाखिला दिलाने के लिए महा अभियान चलाया जा रहा है। संस्था द्वारा बताया गया की जनरल जोशी विद्यालय में नेपाल के बच्चे और जम्मू कश्मीर के बच्चे निशुल्क रह रहे हैं और अपनी शिक्षा भी ग्रहण कर रहे हैं जिसका पूरा खर्चा सरकार और एंबेसी के द्वारा उठाया जाता है। उन्होंने कहा की पिथौरागढ़ के जनरल जोशी द्वारा यह विद्यालय बनाया गया, परंतु दुर्भाग्य है की आज उत्तराखंड के बच्चे ही इसमें निशुल्क शिक्षा नहीं ले पा रहे हैं। संस्था की तरफ से गिरीश चंद्र द्वारा यह आवाज उठाई गई है की उत्तराखंड के हर जिले से कम से कम दो बच्चों को निशुल्क विद्यालय में दाखिला दिया जाए जहां वह अपनी शिक्षा दीक्षा ग्रहण कर सके।
