September 22, 2026

उत्तरायणी मेले को लेकर व्यापारियों ने किया मंथन


बागेश्वर। नगर व्यापार मंडल की बागनाथ मंदिर में आयोजित बैठक में उत्तरायणी मेले में बाहर से आने वाले लोगों का सत्यापन करने की मांग प्रमुखता से रखी। वक्ताओं का कहना है कि यह मेला ऐतिहासिक, सांस्कृतिक तथा धार्मिक मेला है। इसे बेहतर बनाया जाएगा। इस मौके पर नगर अध्यक्ष कवि जाशी, सचिव पुष्कर किरमोलिया, भगवत डसीला, पूर्व अध्यक्ष हरीश सोनी आदि मौजूद रहे।