March 6, 2026

बागेश्वर में एनयूजेआई जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार -अखिल आजाद बने उपाध्यक्ष, सुष्मिता महिलाउपाध्यक्ष, नबल सचिव संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का लिया संकल्प



बागेश्वर । देश के सबसे बड़े पत्रकार संगठन और ट्रेड यूनियन नेशनल यनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स इंडिया (एनयूजेआई) की जिला कार्यकारिणी की प्रथम वार्षिक बैठक तहसील बार सभागार में आयोजित हुई। जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के पदाधिकारियों ने पत्रकारिता के लिए एकजुट रहने, समाज केचौथे स्तम्भ के रूप में सजग प्रहरी के रूप में निर्भीकता से पत्रकारिता करने, एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष गोविंद मेहता ने कहा कि एनयूजेआई संगठन देश का सबसे बड़ा पत्रकार संगठन है,प्रेस काउंसलिंग ऑफ इंडिया में भी संगठन के तीन सक्रिय सदस्य है, संगठन एक कड़ी है जिसमें ब्लाक तहसील स्तर से राष्ट्रीय,अंतराष्ट्रीय स्तर के भी प्रतिनिधि है,उन्होंने संगठन के माध्यम से पत्रकारों के हितों के लिए अनवरत संघर्ष जारी रखने की बात कही।वही एकजुट होकर पत्रकारों के लिए संघर्षरत होने का निर्णय लिया गया। इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी राय व्यक्त की। बैठक में वयोवर्द्ध पत्रकार और संरक्षक रमेश चंद्र बृजवासी ने कहा कि पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होकर संगठन के लिए कार्य करना हम सभी का मकसद होना चाहिए, वरिष्ठ पत्रकार और जिला उपाध्यक्ष चन्द्र शेखर बड़सीला ने कहा कि संगठन में एकजुट होकर पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करना और अपने मुद्दों के लिए संघर्ष में सभी को एक दूसरे का साथ देना चाहिए।वही विशिष्ट अतिथि वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा ने कहा कि पत्रकार और साहित्यकार एक ही सिक्के के दो पहलू है,संगठन की एकजुटता के लिए सभी एकजुट होकर समाज के चौथे स्तम्भ की मजबूती के लिए कार्य करें ऐसी नीति से पत्रकारिता को अपनी मजबूत लेखनी से समाज को सही आईना दिखाए।वही संरक्षक जगदीश उपाध्याय ने कहा कि हमें पत्रकारों के हितों के लिए एकजुट होना है,उन्होंने जिलाध्यक्ष के कार्यों की सराहना करते हुए संगठन को मजबूती के लिए अपना भरपूर सहयोग देने की बात कही।कौसानी से आए संगठन के पूरन सिंह दोसाद ने कहा कि संगठन की कार्यशैली की सराहना की।वही संरक्षक महेश जोशी ने कहा कि संगठन हित के लिए सदैव सहयोग किया जाएगा।पत्रकार अखिल आजाद ने संगठन से प्रभावित होकर संगठन की सदस्यता ली।वही जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता ने जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया।अखिल आजाद को जिलाउपाध्यक्ष, सुस्मिता थापा को महिला उपाध्यक्ष, जबकि नबल किशोर भट्ट को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई।इस दौरान जिला महामंत्री अनिल पांडे,योगेश नगरकोटी,तनुज तिरूवा, महेश जोशी,दिनेश नेगी,हरीश नगरकोटी,मनोज टँगड़िया,दीपक जोशी,विजय कुमार,मनोज कुमार, यशपाल कोरंगा,आदि मौजूद थे।