Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 14, 2026

उत्तरायणी मेले पर ये रहेगा ट्रैफिक रुट

बागेश्वर । यातायात पुलिस बागेश्वर के अनुसार आगामी उत्तरायणी मेले के अवसर पर जनपद बागेश्वर के नगर क्षेत्रान्तर्गत ट्रैफिक रूट प्लान निम्नवत रहेगा जो कि अग्रिम आदेश तक प्रभावी रहेगा।

ट्रैफिक रूट प्लान दिनांक: 12-01-2023 को सांय 16:00 PM से 24-01-2023 तक प्रभावी रहेगा।

 शहर क्षेत्र में सभी भारी/ टेक्सी वाहनों का प्रवेश मेला समाप्ती तक पूर्ण रुप से वर्जित रहेगा। अति आवश्यक सेवाओं (जैसे- दूध, गैस, सब्जी, खाद्यान्न के वाहन)/प्राइवेट वाहनों का पास होने पर ही शहर में आवागमन रहेगा।

 टैक्सी वाहनों का निर्धारित स्टेण्ड से नगर की ओर प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा।

01अल्मोड़ा ताकुला रोड से आने वाले वाहन जिनको गरुड़ रोड जाना है जजी(नदि गाँव) बाईपास होते द्यांगड से अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।

02- अल्मोड़ा/ताकुला से कपकोट/भराड़ी/काण्डा/पिथौरागढ़/शामा आने/जाने वाले समस्त भारी/हल्के वाहन बिलौना बाइपास होते हुए अपने गन्तव्य को आएंगे/ जाएंगे।

3- पिथौरागढ़/कपकोट/भराड़ी/शामा से गरुड़/कौसानी/सोमेश्वर को आने/जाने वाले हल्के/भारी वाहन आरे बाईपास से होते हुए द्यांगड से अपने गन्तव्य को आएंगे/जाएंगे।

प्राइवेट पार्किंग-
01-बस स्टेशन- बाइक पार्किंग
02-मीट मार्केट कांडा रोड-बाइक पार्किंग
अन्य वाहन बैरियर के भीतर अनावश्यक प्रवेश नही करेंगे।

बैरियर
1 डिग्री कॉलेज तिराहा।
2-गरुड़ टैक्सी स्टैंड।
3-अमसर कोर्ट बैरियर।
4-ताकुला बैरियर।
5-कांडा बैरियर (भागीरथी तिराहा)।

Advertisement