सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत निकाली रैली
बागेश्वर। पुलिस ने गुरुवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बाइक रैली निकाली। रैली को पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली शहर से होकर बिलौना, मंडलसेरा, कठातयबाड़ा समेत शहर से होकर गुजरी। इस दौरान उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए। बाद में पुलिस जवानों को शपथ दिलाई गई। यहां एआरटीओ केसी पलड़िया, सीओ शिवराज सिंह राणा, अशोक सिंह, अंकित कंडारी, कोतवाल कैलाश नेगी, मीना रावत, खष्टी बिष्ट आदि थे।
