September 21, 2026

दफौट क्षेत्र के लोगों ने किया कूड़ा फेंके जाने का विरोध


बागेश्वर। नगर पालिका द्वारा नगर के कूड़े को माल्ता में डंप किए जाने का दफौट क्षेत्र के लोगों ने विरोध किया है। विरोध में ग्रामीणों ने माल्ता में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। यहां बैठे लोगों कूड़ा लेकर आ रहे कूड़ा वाहनों को वापस भेज दिया। चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। इस मौके पर हेमंत बिष्ट, विवेक दफौटी, भरत दफौटी, चंदन कन्याल, मदन राम, पवन कुमार, कुंदन कनवाल, आंनद तिवारी, संतोष दफौटी, गणेश राम, उमेश दफौटी, रणजीत जनौटी, हेम तिवारी आदि मौजूद रहे।