Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 23, 2026

ये रहा मुख्यमंत्री का उत्तरायणी का कार्यक्रम


बागेश्वर । सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 14 जनवरी शनिवार को करेंगे उत्तरायणी मेले का शुभारंभ। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 जनवरी को 01.45 बजे जौलीग्रांट एयरपोर्ट देहरादून से प्रस्थान कर 02.50 बजे डिग्री कॉलेज मैदान हैलीपैड बागेश्वर पहुंचेंगे, 02.55 बजे हैलीपैड से प्रस्थान कर 03.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत पहुंचकर उत्तरायणी मेले, प्रदर्शनी/स्टॉलों का शुभारंभ एंव विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करेंगे। 04.00 बजे मेला स्थल नुमाईशखेत से प्रस्थान कर 04.05 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदाधिकारियों के साथ भेंट वार्ता करेंगे। मुख्यमंत्री 04.20 बजे भाजपा कार्यालय से प्रस्थान कर 04.30 बजे डिग्री कॉलेज हैलीपैड से टनकपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

You may have missed

Advertisement