पेयजल निगम के 3 लोगो ने राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी
पिथौरागढ़। उत्तराखंड पेयजल निगम के तीन पेंशनरों ने महंगाई भत्ते का भुगतान न होने पर राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी है। पेंशनरों का कहना है कि लंबे समय से वे महंगाई भत्ते की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी सुध नहीं ली जा रही है। पेंशनर मोहन चंद्र पांडेय, जगत सिंह चंद और रतन राम दयाल ने बीते रोज इच्छामृत्यु को राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा है। उनका कहना है कि वर्ष 2016-17 से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। बार-बार पत्राचार करने के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही है। उन्होंने राष्ट्रपति से मामले का संज्ञान लेते हुए महंगाई भत्ता का भुगतान करने को आवश्यक कार्रवाई करने या फिर इच्छा मृत्यु देने की मांग की है।
राष्ट्रपति से इच्छामृत्यु मांगी