May 31, 2026

बागेश्वर में 4 कमरों का मकान जलकर खाक, एक भैंस की मृत्यु

बागेश्वर । तहसीलदार बागेश्वर ने अवगत कराया गया है कि राजस्व उप निरीक्षक क्षेत्र काण्डे की आख्या के अनुसार दिनांक 16.01.2023 की रात्रि लगभग 2 बजे श्री केशर सिंह पुत्र भवान सिंह ग्राम छतीना का पत्थर छाया 04 कमरों वाले मकान में आग लगने से 01 भैस की मौके में मृत्यु हो गयी ,तथा एक गाविन गाय झुलस गई। मकान के अंदर राशन व बर्तन जलकर नष्ट हो गए है। आग लापरवाही से लगे होने के सम्बन्ध में बताया गया है। उक्त घटना दैवी आपदा के मानकों के अंतर्गत नही आती है। प्रभावित परिवार अपने दूसरे मकान में निवास करता है। प्रभावित परिवार की गाय झुलस जाने के कारण मुख्त पशु चिकित्सा अधिकारी, बागेश्वर द्वारा मौके में टीम भेज कर गाय का उपचार करवाया गया। बताया गया है,कि अब गाय की स्थिति ठीक है, आवश्यक दवाइया उपलब्ध कराई गई।