Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 9, 2026

शिक्षकों के हितों को जारी रहेगी जंग: चौहान

रुद्रपुर ( आखरीआंख समाचार ) प्रदेश के सभी माध्यमिक शिक्षकों के हितों के लिए संगठन अपना संघर्ष जारी रखेगा। यह बात उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चैहान ने आज यहां निगम सभागार में आयोजित प्रदेश कार्यकारिणी के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि अपने सम्बोधन में कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश के माध्यमिक शिक्षकों को अपनी विभिन्न मांगों को लेकर पिछले काफी समय से संघर्ष करना पड़ रहा है जिनके समाधान के लिए वह संगठन के साथ शासन प्रशासन से कई बार वार्ता भी कर चुके हैं।
उन्होंने कहा कि संघ के नेतृत्व में  पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए केंद्र सरकार पर दबाव बनाया जा रहा हेै। संभवतः संघ की यह मांग जल्द पूरी हो जायेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से संगठन को मजबूत बनाने का भी आहवान किया। समारोह में विभिन्न विकास खंडोंसे आये शिक्षक प्रतिनिधियों ने प्रदेश व जिला कार्यकारिणी के समक्ष विभिन्न समस्याओं को उठाया जिनमें डीएलएड प्रशिक्षण मुक्ति, नई पेंशन योजना के स्थान पर पुरानी पेंशन योजना लागू करने, विद्यालयों के अविवेकपूर्ण विलीनीकरण की गतिमान प्रक्रिया रोकने, एसएसए के वेतन के विनियमितिकरण, विद्यालयों के अचल सम्पत्ति की रजिस्ट्री, पैमाइश आदि कार्यों को राजस्व विभाग को सौंपने, शिक्षा की गुणवत्ता बनाये रखने को प्रत्येक विद्यालय में अंग्रेजी भाषा का अध्यापक नियुक्त करने सहित कई मांगें शामिल हैं। समारोह में प्रांतीय मंत्री नंदनसिंह रावत, कोषाध्यक्ष जनक सिंह रावत, संयुक्त मंत्री प्रदीप पांडे,रामचन्द्र शर्मा, केके शर्मा आदि का स्वागत किया गया। सभी ने सम्बोधन भी किया। जिलाध्यक्ष गुलाब सिरोही ने अतिथियों का धन्यवाद करते हुए उनसे शिक्षक हित में सहयोग की अपेक्षा की। इस दौरान कैलाश गोसाईं, अश्वनी गुम्बर, राम निवास, मदन अधिकारी, नितेंद्र सिंह गिल, कमान सिंह, अरविंद गोस्वामी, दिनेश सिंह, जयंत मंडल, हरीश दनाई, कमल भाटिया, अशोक चैहान, कुंदनलाल कौशिक, देवेंद्र सिंह, विश्वनाथ शर्मा, रघु रावत, हुकुम सिंह नयाल, आरिफ सिद्दीकी, जोगेंद्र सिंह, प्रदीप शर्मा, अमित त्यागी, वीरेंद्र तोमर, भूपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे।

You may have missed

Advertisement