Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

गजब : चीन ने दौड़ाई बिना तेल-बिजली के ट्रेन, 5जी टेक्नोलॉजी सहित कई सुविधाओं से है लैस


बीजिंग,।  दुनिया के सबसे बड़े रेल निर्माता चीन ने बिना तेल और बिजली के चलने वाली ट्रेन बना दी है। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल बैटरी से चलती है। इसका कार्बन उत्सर्जन जीरो है। खास बात यह है कि यह दुनिया की पहले सबसे फास्ट हाइड्रोजन ट्रेन है। इसकी रफ्तार 100 मील प्रति घंटा यानी 160 किमी प्रति घंटा है।
इस ट्रेन को चीन की सरकारी कंपनी मोनोलिथ सीआरआरसी और चेंगदू रेल ट्रांजिट ने मिलकर विकसित किया है। यह चीन की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली पैसेंजर ट्रेन भी है। यह एक बार में 373 मील यानी 600 किमी तक चल सकती है। मजेदार बात यह है कि इसके चलने पर प्रदूषण की जगह पानी बाहर आता है। यह ट्रेन 5त्र टेक्नोलॉजी, ऑटोमेटिक वेक-अप, स्टार्ट और सेल्फ ड्राइविंग सिस्टम से लैस है।
दिलचस्प बात ये भी है कि जापान और कोरिया दुनिया के दो ऐसे देश हैं, जो परिवहन समाधान के रूप में ग्रीन हाइड्रोजन पर जोर ज्यादा जोर दे रहे हैं। नए आंकड़े बताते हैं कि दुनिया के सबसे ज्यादा हाइड्रोजन फ्यूल स्टेशन चीन में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुनिया में केवल 1,000 से अधिक हाइड्रोजन स्टेशन हैं और उनमें से लगभग एक-तिहाई चीन में हैं।

You may have missed

Advertisement