Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

हरिद्वार बाबाओं को बेचने ले जा रहे 3 लाख 10 हजार के गाँजे के साथ 2 गिरफ्तार, गाड़ी सीज

ब्रेकिंगअल्मोड़ा  ( आखरीआंख समाचार ) अल्मोड़ा पुुुलि स द्वारा मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम को व्यापक अभियान छेड़ा गया है शनिवार को थाना भतरौंजखान चौकी तिराह के पास वाहन के चैंकिग के दौरान स्विफ्ट कार में 77.04 किलो गांजे के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार उपनिरीक्ष विजय पाल, कास्टेबल जयशंकर टम्टा, थाना भतरौंजखान कैलाश चंद्र, कास्टेबल मोहन सिंह, भूपेंद्र पाल एसओजी अल्मोड़ा द्वारा चौकी तिराहा भिकियासैंण के पास वाहन चैकिंग के दौरान स्विफ्ट कार डिजायर संख्या-यूए-07-एयू-4041 को चैक करने पर मुजीब अहमद पुत्र सलीम अहमद निवासी कचनाल गाजी कूमायूं कालौनी काशीपुर उधमसिंहनगर व मौहम्मद गुलफाम पुत्र इकबाल निवासी गुलरघाटी रामनगर नैनीताल के कब्जे से 04 कट्टों में 77.04 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। जिसकी कीमत 310000 रु है। दोनों अभियुक्त के विरूद्ध थाना भतरौंजखान में एनडीपीएस एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्यवाही की प्रभारी थानाध्यक्ष भतरौंजखान ओमप्रकाश नेगी ने बताया की मुजीब व गुलफाम उक्त गाजां कार मे सराईखेत से लाकर हरिद्वार बाबाओं को बेचने के लिये ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा की गई चैकिंग के दौरान पकड़े गये। गांजा परिवहन कर रही कार को सीज किया गया है।

You may have missed

Advertisement