May 18, 2026

बैजनाथ पुलिस ने इंटर कॉलेज पुरड़ा में दी गौरा शक्ति ऐप की जानकारी

बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा के आदेशानुसार, जनपद स्तर पर चलाये जा रहे जनजागरुकता कार्यक्रम के दृष्टिगत थाना बैजनाथ पुलिस में नियुक्त महिला आरक्षी चम्पा तिवारी व हेमावती कार्की द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज पुरड़ा में छात्राओं व स्कूली स्टाफ को नशे के दुष्परिणामों, यातायात नियमों की जानकारी देते हुए UTTARAKHAND POLICE _APP_ “/ गौरा शक्ति की सुविधाओं से कराया रूबरू साथ ही गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया को बताया गया। उपस्थित सभी को अपने अभिभावकों व आसपास के लोगों को इस संबंध में जागरूक कर गौरा शक्ति में अपनी माताओं-बहनों का रजिस्ट्रेशन कराने के लिए प्रेरित किया गया। गौरा शक्ति एप के बारे में जानकारी हेतु हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की समस्या होने पर उक्त एप के माध्यम से घर बैठे शिकायत दर्ज करा सकते हैं ।

   _वर्तमान समय में साइबर अपराधियों के नए-नए तरीकों से साइबर अपराध करने व इन अपराधों से कैसे बचा जा सकता है के संबंध में विस्तृत रूप से जानकारी देकर टोल फ्री साइबर हेल्प लाइन नंबर _1930_ व  उत्तराखंड पुलिस के सभी हेल्पलाइन नंबरों_ _112,1090,1098_ आदि के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया गया।