बैजनाथ पुलिस ने बिना लाइसेंस दुकान में शराब रखने व पिलाने पर 1 व्यक्ति को किया गिरफ्तार
बागेश्वर गरुड़ । पुलिस अधीक्षक, जनपद बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा युवाओं में बढ़ते हुए नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी /बिक्री करने/ बिना लाईसेन्स शराब पिलाने वालों के विरुद्ध “नशा मुक्त भारत अभियान“ के तहत प्रभावी कार्यवाही किये जाने के सम्बन्ध में समस्त प्रभारियों को निर्देशित किया गया। पुलिस उपाधीक्षक बागेश्वर श्री शिवराज सिंह राणा के पर्यवेक्षण में दिनॉक- 29/01/2023 को थाना बैजनाथ क्षेत्रान्तर्गत बैजनाथ पुलिस द्वारा शान्ति/सुरक्षा व्यवस्था व होटल ढाबा चैकिंग के दौरान अभियुक्त लक्ष्मण सिंह पुत्र- स्व0 मोहन सिंह, निवासी-कुलाऊं बैजनाथ, जिला बागेश्वर, उम्र-57 वर्ष को अपनी *दुकान कुलाऊं में बिना लाईसेन्स शराब पिलाने पर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 03 बोतल बरमुडा XXX रम, 01 बोतल अध खुली व 03 डिस्पोजल गिलास मिलें। जिसके आधार पर *अभियुक्त के विरुद्ध थाना बैजनाथ में मु0FIR No- 01/2023 धारा 60(1) 21 आबकारी अधिनियम पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम में आरक्षी विरेंद्र सिंह रावत व आरक्षी सुरेन्द्र कुमार मीडिया सैल रहे ।
