Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 24, 2026

बागेश्वर पुलिस ने खोये हुए बुजुर्ग व्यक्ति को नागपुर में उसके परिवार मिलाया

बागेश्वर । बागेश्वर पुलिस मीडिया सैल ने बताया कि सोशल मीडिया में कुछ दिनों से एक बुजुर्ग व्यक्ति जो अपने को बागेश्वर जिले का बता रहे हैं, का वीडियो नागपुर में बेसहारा दर-दर भटकने सम्बन्धी वायरल हो रहा था जिस सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक बागेश्वर श्री हिमांशु कुमार वर्मा द्वारा स्वयं त्वरित संज्ञान लेते हुए सोशल मीडिया में वीडियो प्रसारित करने वाले सम्बंधित पत्रकार हितेश नन्दकुमार बनसोड निवासी सावनेर जिला नागपुर महाराष्ट्र/स्थानीय पुलिस से सम्पर्क /समन्वय स्थापित कियाऔर उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के घर/परिजनों के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की । जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति श्री प्रकाश अमर सिंह जी का पुत्र गोकुल कोरंगा आर्मी कैन्ट नागपुर में नौकरी करते हैं और मूल रुप से पीलीकोठी हल्द्वानी जनपद नैनीताल के रहने वाले हैं उनके पुत्र से सम्पर्क स्थापित किया गया तथा बुजुर्ग को सकुशल उनके पुत्र के सुपुर्द किया गया।

उक्त बुजुर्ग व्यक्ति के परिजनों द्वारा उनके सकुशल मिल जाने पर आभार व्यक्त करते हुए कोटि-2 धन्यवाद किया गया।

Advertisement