March 31, 2026

महंगाई का झटका, अब प्रति लीटर 3 रुपए महंगा मिलेगा दूध- नए दाम आज से लागू


नई दिल्ली ,। डेयरी को-ऑपरेटिव अमूल ने दूध के दाम में इजाफा करने का ऐलान कर दिया है। दूध के दाम में तीन रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है। नए दाम तत्काल प्रभाव से लागू हो गए हैं।
इस संशोधन के बाद अमूल गोल्ड की कीमत 66 रुपए प्रति लीटर, अमूल ताजा की कीमत 54 रुपए प्रति लीटर, अमूल गाय का दूध 56 रुपए प्रति लीटर और अमूल ए2 भैंस के दूध की कीमत अब 70 रुपए प्रति लीटर होगी।
बता दें कि अमूल ने पिछले साल अक्तूबर में कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। कहा गया था कि कीमतों में यह वृद्धि दूध के संचालन और उत्पादन की कुल लागत में वृद्धि के कारण की जा रही है। पिछले वर्ष की तुलना में केवल पशुओं के चारे की लागत में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं, दिसंबर में मदर डेयरी ने दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) में दूध की कीमतों में 2 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।