Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

एसएसपी अल्मोड़ा ने महिला पुलिस कर्मियों के साथ आयोजित किया सम्मेलन

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) सुश्री पी रेणुका देवी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने आज पुलिस  कार्यालय स्थित सभागार में जनपद के सभी महिला पुलिसकर्मियों के साथ सम्मेलन आयोजित किया गया सम्मेलन में जनपद के सभी थानों / कार्यालय से आए महिला पुलिसकर्मियों से उनकी विभागीय /व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में पूछा गया प्राप्त समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए l सम्मेलन में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा कहा कि महिलाओं व बच्चों के साथ होने वाले आपराधिक घटनाओं की शिकायतों को सुनने / निराकरण हेतु हर थाने में एक महिला उपनिरीक्षक व चार- पांच महिला पुलिसकर्मी नियुक्त किए गए हैं l इसके अतिरिक्त जनपद के सभी थानों में महिला पुलिस कर्मियों की हिल पेट्रोलिंग यूनिट का गठन किया गया है जो महिला संबंधी अपराध / शिकायतों की जांच मौके पर जाकर कर रही है सम्मेलन में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारियों कर्मचारियों से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने महिलाओं /बच्चों की शिकायतों को ध्यान से सुनकर उनका तत्काल निराकरण करने तथा हेल्पलाइन नंबर 1090 पर प्राप्त शिकायतो का तत्परता से निराकरण करने एवं क्षेत्र की स्थानीय जनता को महिला /बाल संबंधी अपराधों / अपराधियों के प्रति जागरूक करने हेतु निर्देशित किया गया l

You may have missed

Advertisement