March 31, 2026

बागेश्वर में अब पशुओं को लावारिश छोड़ा तो पुलिस करेगी कार्रवाई

पशुओं को लावारिश छोड़ा तो अब पुलिस करेगी कार्रवाई
बागेश्वर। नगर में जानवर आवारा छोड़ने पर आज तक नगर पालिका उन्हें गोशाला भेजती थी, लेकिन अब ऐसे पशुपालकों के खिलाफ बागेश्वर की पुलिस कार्रवाई करेगी। पुलिस ने फिलहाल लोगों से अपने जानवार आवरा नहीं छोड़ने तथा पशुओं का रजिस्ट्रेशन पशुपालन विभाग में करने व पशुओं के कान में टैग लगाने की अपील की है। ऐसा नहीं करने वालों पर कार्रवाई होगी।