एसपीसी ने जाना पुलिस कार्रवाई के बारे में
बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉले कांडा (एसपीसी) स्पेशल पुलिस कैडेट को पुलिस ने जागरूक किया। कैडट्स ने थाने का भ्रमण किया और पुलिस कार्रवाई के बारे में जानकारी ली। पुलिस ने साइबर क्राइम, पुलिस एप के बारे में उन्हें बतायाा। साथ ही नशे से होने वाले नुकसान से भी रूबरू कराया। नशे से समाज और परिवार को होने वाले नुकसान के बारे में बताया। युवाओं से नशे से दूर रहने को कहा है।
