June 11, 2026

बागेश्वर में पत्रकारों ने कराया बागनाथ में माघी खिचड़ी का आयोजन , डीएम, पालिकाध्यक्ष, पूर्व विधायक ने लिया खिचड़ी प्रसाद


बागेश्वर । एनयूजेआई बागेश्वर जिला इकाई द्वारा बागनाथ मंदिर में माघी खिचड़ी का आयोजन किया गया। माघी खिचड़ी में तीन हजार लोगों ने माघी खिचड़ी का प्रसाद लिया। एनयूजेआई जिलाध्यक्ष गोविन्द मेहता के नेतृत्व में आयोजित माघी खिचड़ी में जिलाधिकारी अनुराधा पाल,पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा, सहित वृक्ष मित्र किशन सिंह मलड़ा, मन्दिर कमेटी अध्यक्ष नन्दन सिंह रावत सहित विभिन्न जनप्रतिनिधियों सहित चार हजार लोगो ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया।वही डीएम अनुराधा पाल ने एनयूजेआई के खिचड़ी आयोजन के पहल की सराहना करते हुए बाबा बागनाथ से जिले के सुख सम्रद्धि और खुशहाली की कामना की।वही पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल ने पत्रकारों को चौथा स्तम्भ बताते हुए समाज को जागरूक करने के साथ साथ भक्ति भाव से किए गए खिचड़ी आयोजन की सराहना की, पूर्व विधायक ललित फ़र्श्वाण ने खिचड़ी भोज के आयोजन के द्वारा आमजनता के साथ विशेष समन्वय स्थापित करते हुए सेवा समर्पण भाव से बाबा बागनाथ धाम में हजारों लोगों को खिचड़ी भोग करवाकर की गई सेवाभाव को सराहनीय बताया,पुलिस उपाधीक्षक शिवराज सिंह राणा,कोतवाल कैलाश नेगी,इंस्पेक्टर टीआर बगरेठा,इंस्पेक्टर अनिल नयाल,एसएसआई खष्टी बिष्ट,एसआई मीणा राणा,सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारियों ने भी माघी खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया, वही एनयूजेआई पदाधिकारियो द्वारा आजन्म अंधे और दिव्यांग लोगों को भी भंडारे में सेवा भाव से उन्हें खिचड़ी भोग कराया, वही उनसे बागनाथ जी से सभी लोगों की सम्रद्धि का आशीर्वाद भी लिया।वही पत्रकारों के अलावा सूचना और पुलिस विभाग के कर्मियों द्वारा सेवाभाव कर खिचड़ी आयोजन में प्रसाद वितरण और सहयोग प्रदान किया गया।खिचड़ी भोग कार्यक्रम में दम्पत्ति पत्रकार योगेश नगरकोटी और सुस्मिता नगरकोटी द्वारा विशेष सहयोग किया गया, वही खिचड़ी आयोजन में जिले के समाचार जगत में घर घर तक अपने समाचार चैनल सीसीएन के मालिक और संरक्षक महेश जोशी, वरिस्ठ पत्रकार परसीलाल वर्मा, पूरन दोसाद,संरक्षक जगदीश उपाध्य्याय, सुरेश पांडे,घनश्याम जोशी, प्रेस क्लब अध्यक्ष चंदन परिहार,हरीश नगरकोटी,अशोक लोहुमी,गणेश उपाध्याय, हिमांशु गढ़िया,बसंत चंदोला, अनिल पांडे,अर्जुन राणा,मनोज कुमार, मनोज टँगड़िया,विजय कुमार, ललित कुमार,सूचना विभाग के दीप भट्ट सुनील कुमार नवीन कुमार,केशर सिंह आदि ने खिचड़ी आयोजन में सहयोग प्रदान किया। वही खिचड़ी भोग में एनयूजेआई के आयोजन की सभी भक्तों ने सराहना की।