Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 15, 2026

रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में अनिल कुंबले को भी पछाड़ा

जडेजा के पंजे में फंसे कंगारू, ऑस्ट्रेलिया 177 रन पर ढेर-टीम इंडिया की सधी हुई शुरुआत
नागपुर ,।  ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा (47/5) और रविचंद्रन अश्विन (42/3) की घातक स्पिन गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के पहले टेस्ट की पहली पारी में ऑस्ट्रेलिया को 177 रन पर ऑलआउट कर दिया। जवाब में टीम इंडिया ने एक विकेट के नुकसान पर 77 रन बना लिए हैं। कप्तान रोहित शर्मा (56 रन) और रविचंद्रन अश्विन (0 रन) नाबाद लौटे हैं। केएल राहुल 20 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल, भारतीय टीम 100 रन से पीछे चल रही है।
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया लेकिन उनके दोनों सलामी बल्लेबाज सस्ते में पैवेलियन लौट गए। मोहम्मद सिराज ने भारत में अपना पहला टेस्ट खेल रहे उस्मान ख्वाजा को पगबाधा किया, जबकि डेविड वॉर्नर अगले ही ओवर में मोहम्मद शमी की गेंद पर बोल्ड हो गए।
दोनों सलामी बल्लेबाजों के सिर्फ दो रन पर आउट होने के बाद मार्नस लाबुशेन और स्टीव स्मिथ ने ऑस्ट्रेलियाई पारी को संभाल लिया। तेज गेंदबाजों के बाद स्पिनरों ने भी लाबुशेन-स्मिथ को चुनौती पेश की लेकिन उन्होंने लंच तक ऑस्ट्रेलिया का और नुकसान नहीं होने दिया। लंच के फौरन बाद श्रीकर भरत ने जडेजा की गेंद पर लाबुशेन (49) को स्टंप कर दिया, जिसके बाद जडेजा-अश्विन की स्पिन जोड़ी ऑस्ट्रेलिया पर हावी हो गयी। जडेजा ने अगली ही गेंद पर मैट रेनशॉ को शून्य रन पर पगबाधा किया, जबकि थोड़ी देर बाद स्मिथ उनकी गेंद पर बोल्ड हो गए। दोनों स्पिनरों के वर्चस्व के बीच एलेक्स कैरी और पीटर हैंड्सकॉम्ब ने महत्वपूर्ण योगदान देकर ऑस्ट्रेलिया को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाने का काम किया। कैरी ने 33 गेंदों पर सात चौके लगाकर तेजी से 36 रन बनाये, जबकि हैंड्सकॉम्ब ने अपनी जुझारी पारी में 84 गेंदें खेलकर 31 रन जोड़े। दोनों के बीच 53 रन की साझेदारी हुई जिसे अश्विन ने कैरी का विकेट लेकर तोड़ा। इसके अलावा अश्विन ने कप्तान पैट कमिंस और स्कॉट बोलैंड का विकेट चटकाया, जबकि जडेजा ने टॉड मर्फी और हैंड्सकॉम्ब को आउट करके पांच विकेट पूरे किए।
00

रविचंद्रन अश्विन ने रचा इतिहास, टेस्ट में अनिल कुंबले को भी पछाड़ा
नागपुर ,। यहां आस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट मैच के दौरान भारतीय गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया। उन्होंने जैसे ही एलेक्स कैरी को 36 रनों पर क्लीन बोल्ड किया उसी के साथ उन्होंने अश्विन के टेस्ट में 450 विकेट पूरे हो गए हैं। अश्विन अपने 89वें टेस्ट में सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले वर्ल्ड के दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।
इस मामले में श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन पहले नंबर पर हैं, जिन्होंने 80वें टेस्ट मैच में यह विकेट लिए थे। अश्विन ने सबसे तेज 450 विकेट लेने वाले भारतीय बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने 89वें मैच में यह उपलब्धि अपने नाम की। वहीं अनिल कुंबले ने 93वें मैच में ऐसा किया था। दुनियाभर की बात करें तो श्रीलंकाई दिग्गज मुथैया मुरलीधरन 80 मैचों में ऐसा करके टॉप पर हैं। इसके अलावा अश्विन पहले ऐसे एशियाई क्रिकेटर भी बने जिनके नाम 3000 टेस्ट रन और 450 विकेट दर्ज हैं।

You may have missed

Advertisement