Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रमेश बैस महाराष्ट्र के नए राज्यपाल, कोश्यारी का इस्तीफा मंजूर, राष्ट्रपति ने 13 राज्यों में किया फेरबदल


मुंबई ।  महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति ने उनके इस्तीफे को स्वीकार कर लिया है। इसके अलावा राष्ट्रपति ने 13 राज्यपाल और उपराज्यपालों की नियुक्ति की है। महाराष्ट्र के राज्यपाल के साथ-साथ लद्दाख के उपराज्यपाल राधा कृष्णन माथुर के इस्तीफे को स्वीकार किया गया है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया है। इसके अलावा गुलाब चंद कटारिया को असम, पूर्व केंद्रीय मंत्री शिव प्रताप शुक्ला को हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाया गया है।
पूरी लिस्ट
(1) (रिटायर) लेफ्टिनेंट जनरल कैवल्य त्रिविक्रम परनाइक अरुणाचल प्रदेश के नए राज्यपाल बनाए गए।
(2) लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया।
(3) सीपी राधाकृष्णन को झारखंड का राज्यपाल बनाया गया।
(4) शिव प्रताप शुक्ल हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल नियुक्त किए गए।
(5) गुलाब चंद कटारिया को असम का राज्यपाल बनाया गया।
(6) जस्टिस (सेवानिवृत्त) एस अब्दुल नज़ीर आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बनाए गए।
(7) आंध्र प्रदेश के राज्यपाल बिस्वा भूषण हरिचंदन को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(8) छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुइया उइके को मणिपुर का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(9) मणिपुर के राज्यपाल ला गणेशन को नागालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(10) बिहार के राज्यपाल श्री फागू चौहान को मेघालय का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(11) हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर को बिहार का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(12) झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस को महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया।
(13) ब्रिगेडियर बी.डी. मिश्रा (रिटायर), अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया।

You may have missed

Advertisement