Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

सिर पर महिला की नग्न लाश लेकर घूमता रहा शख्स, बोरा खुला तो लोगों के उड़े होश


मेरठ । रविवार को यहां अजीब वाक्या घटित हुआ। सुबह कॉलोनी में महिला की नग्न लाश बोरे में मिलने से हडक़ंप मच गया। महिला की उम्र करीब 30 साल बताई जाती है। यह घटना खरखौदा थाना क्षेत्र की है। इस घटना का एक सीसीटीवी भी सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक व्यक्ति इसी बोरे को सिर पर रखकर ढोता दिख रहा है।
बोरे के पास 500 रुपए की एक नोट भी मिली है। आशंका है कि महिला की रेप के बाद हत्या की गई है। घटना का एक सीसीटीवी भी सामने आया है। सुबह 7.05 बजे सीसीटीवी में हत्यारा सिर पर बोरे में भरकर लाश लेकर जाता दिख रहा है। वह काफी देर तक लाश को ठिकाने लगाने के लिए कॉलोनी में ही घूमता रहा। फिर एक गली में लाश को फेंक कर भाग गया।

You may have missed

Advertisement