Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 21, 2026

सात सूत्रीय मांगों को लेकर गांधी पार्क में किया धरना-प्रदर्शन

देहरादून ( आखरीआंख समाचार )  उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी संयुक्त संगठन ने बैठक कर अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर सरकार पर दबाव बनाने के लिए गांधी पार्क में विशाल धरना-प्रदर्शन किया। उन्होने कहा कि आन्दोलनकारियों की मांगंे व राज्य की अवधारणा की जिस प्रकार उपेक्षा की जा रही है जिसमें सर्वप्रथम उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारीयों की उपेक्षा की जा रही है और उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारी सम्मान परिषद का कार्यालय ही बंद कर दिया साथ ही 10 प्रतिशत क्षेतिज आरक्षण के मामले में माननीय उच्च न्यायालय में कभी भी पेरोकारी हेतु सरकार ने प्रयास नहीं किया। राजधानी पर निर्णय न लेना व आमजन को गुमराह करने साथ छोटे उद्योग स्थापित करने की आड में पहाडों की जमीनों को समाप्त करने की साजिश की जा रही है सरकार की सोच यदि सही हो तो राज्य के विकास हेतु हिमाचल प्रदेश से बहुत कुछ सीखने की जरूरत थी आज सभी राज्य आन्दोलनकारी संगठनो ने मिलकर विशाल धरना देने को मजबूर होना पडा। इस दौरान सुशीला बलूनी, धीरेन्द्र प्रताप, ओमि उनियाल, जगमोहन सिंह नेगी, वेद प्रकाश शर्मा, जेपी पाण्डे, जय प्रकाश उत्तराखण्डी, प्रदीप कुकरेती, बीर सिंह रावत, यशवत रावत, विनोद कुमार, अमजद, प्रभा नैथानी, युद्ववीर चैहान, संगीता रावत, सतीश कुमार, शकुतंला भट्ट, ज्ञान देवी कुण्डलिया आदि उपस्थित
Advertisement