Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

भाजपा का बुलडोजर मानवता के लिए खतरा : प्रियंका गांधी


नई दिल्ली । कांग्रेस महासचिव प्रियांका गांधी ने उत्तर प्रदेश में अतिक्रमण हटाने के दौरान हुई घटना को लेकर सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा का बुलडोजर, मानवता के लिए खतरा बन चुका है। प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया पर ट्वीट कर कहा, भाजपा सरकार के बुलडोजर पर लगा अमानवीयता का चश्मा इंसानियत व संवेदनशीलता के लिए खतरा बन चुका है। कानपुर की हृदयविदारक घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। हम सबको इस अमानवीयता के खिलाफ आवाज उठानी होगी। कानपुर के पीडि़त परिवार को न्याय मिले एवं दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।
गौरतलब है कि कानपुर में अतिक्रमण हटाने की घटना के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। जिसमें परिवार का आरोप है कि प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव के दबंगों के साथ मिलकर हमारी झोपड़ी में आग लगा दी थी। जिसमें परिवार के अन्य लोग बच कर निकल गए, लेकिन हमारी मां और बहन की मौत हो गई।
दरअसल कानपुर देहात में सोमवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान मां-बेटी की जिंदा जलकर मौत हो गई। पुलिस-प्रशासन सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटाने गया था। इस घटना से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि एक महिला चिल्लाते हुए दौडक़र झोपड़ी में जाती है। वह अंदर से दरवाजा बंद कर लेती है। पुलिस भी वहां पहुंचती है। दरवाजा तोड़ देती है। इसी दौरान, झोपड़ी में आग लग जाती है। महिला और उसकी बेटी अंदर थीं। फिर चिल्लाने की आवाज आती है..आग लगा दी।
वहीं, मृतका प्रमिला के पति कृष्ण गोपाल दीक्षित ने कहा, बुलडोजर लेकर एसडीएम और तहसीलदार आए थे। ये लोग अधिकारियों से बोले कि आग लगा दो तो अफसरों ने आग लगा दी। हम लोग (बेटा और मैं) तो किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकले, लेकिन मां-बेटी अंदर रह गई और जलकर उनकी मौत हो गई। हम लोगों को जलता हुआ छोडक़र ही अफसर लोग भाग गए। किसी ने किसी तरह की कोई मदद नहीं की।

You may have missed

Advertisement