Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 7, 2026

यूवुला की सूजन: जानिए इसके कारण, लक्षण और घरेलू नुस्खे


गले में कुछ फंस जाने का लगातार अहसास हमेशा गले में खराश का संकेत नहीं हो सकता है। ऐसा यूवुला में सूजन के कारण भी हो सकता है। यूवुला मुंह के पीछे की ओर जीभ आखिर में लटकता मांस का टुकड़ा होता है, जिसमें सूजन आने से गले में कई तरह दिक्कत हो सकती है। आइए आज हम आपको यूवुला में सूजन के कारण, लक्षण और बचाव के तरीके बताते हैं।
क्या है यूवुला में सूजन आने के कारण?
कटे होंठ या तालू जैसे जन्मजात विकारों के कारण यूवुला बड़ा हो सकता है या अपनी जगह से हट सकता है। कुछ एलर्जी के कारण गले या मुंह में तरल पदार्थ जमा हो सकता है, जिससे यूवुला में सूजन हो सकती है। शुष्क मुंह, धूम्रपान, बहुत अधिक शराब पीना, गले या यूवुला में चोट और कमजोर इम्यूनिटी भी यूवुला में सूजन का कारण बन सकता है।
यूवुला में सूजन से जुड़े लक्षण
गले में कुछ फंसा हुआ महसूस होना, निगलने में कठिनाई, सांस लेने में मुश्किल, गले में खुजली या जलन महसूस होना यूवुला में सूजन के मुख्य लक्षण हैं। गले में खराश, टॉन्सिल की सूजन, मुंह में लार का अत्यधिक स्राव, बुखार और गले में दर्द भी इस समस्या से जुड़े लक्षण हैं। अगर आपको खुद में इनमे से कोई लक्षण नजर आए है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लेकर इसका उपचार कराएं।
कैसे लगाएं यूवुला में सूजन का पता?
यूवुला में सूजन किसी संक्रमण या स्थिति का परिणाम हो सकता है। इसका पता लगाने के लिए डॉक्टर से संपर्क करें। वह आपसे लक्षणों, आपकी मेडिकल हिस्ट्री और ली जा रही दवाइयों के बारे में पूछ सकते हैं। इसके अलावा वह आपको स्वैब टेस्ट कराने की सलाह दे सकते हैं या फिर ब्लड टेस्ट भी इसका पता लगा सकते हैं। ये टेस्ट यूवुला में सूजन के कारण का पता लगाने में मदद कर सकते हैं।
यूवुला में सूजन से बचाव के उपाय
खूब सारे तरल पदार्थ पीकर खुद को हाइड्रेटेड रखें और गर्म हर्बल चाय पिएं। वहीं किसी संक्रमण से जूझने के दौरान अपने शरीर को तेजी से ठीक करने के लिए पर्याप्त आराम करें। इसी तरह शराब का सेवन सीमित करें और धूम्रपान छोड़ दें। जहरीले वातावरण से भी दूर रहें और जिन खाद्य पदार्थों से आपको एलर्जी है उनसे दूर रहें। घरेलू नुस्खों के तौर पर नमक के गर्म पानी से गरारे करें।

You may have missed

Advertisement