Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रेलवे ने शुरू की नई सर्विस, घर बैठे मिलेगा आपकों इसका फायदा, पैसे की भी होगी बचत


नईदिल्ली । रेलवे ने एक नई सर्विस शुरू की है और वो भी भारतीय डाक के साथ पार्टनरशिप करके। इस सर्विस का फायदा आप और हम जैसे लोगों को भी मिलेगा। ऐसे में सबका समय तो बचेगा ही पैसा भी बचेगा। जी हां भारतीय रेलवे ने भारतीय डाक के साथ मिलकर डोर टू डोर रेलवे पार्सल की पिक-अप और डिलीवरी सर्विस शुरू की है।
जानकारी के अनुसार इस सर्विस का नाम ‘रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सेवा’ है। इस सर्विस का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि अब ग्राहकों को रेलवे से बुक किए गए पार्सल के पिकअप या डिलीवरी के लिए रेलवे स्टेशन जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहक का पार्सल अब घर पर ही पहुंच जाएगा। बस आपके घर का पता सही होना चाहिए।
रेल पोस्ट गति शक्ति एक्सप्रेस कार्गो सर्वि के तहत इंडिया पोस्ट ग्राहक के घर से ही पार्सल पिकअप करेगा और रेलवे स्टेशन तक पहुंचाएगा। इसके बाद, रेलवे माल को गंतव्य तक लेकर जाएगा। इसके बाद फिर से इंडिया पोस्ट आपके पार्सल को ग्राहक के घर तक देने जाएगा।  

You may have missed

Advertisement