Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

बागेश्वर में दस लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार


बागेश्वर।  मादक पदार्थों की तस्करी और अवैध बिक्री पर अंकुश लगाने के तहत चलाए जा रहे अभियान के तहत कांडा पुलिस ने 10 लीटर कच्ची शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मनवर सिंह के नेतृत्व में कांडा पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान प्रेम लाल पुत्र जीत राम, ग्राम दाणोंथल, सानिउडियार उम्र 37 वर्ष को ग्राम थाला के समीप नंदा देवी मंदिर के पास से 10 लीटर कच्ची शराब खाम के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 60(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

You may have missed

Advertisement