Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

राज्य सरकार हाकिमों को बचा रही: टम्टा


बागेश्वर। पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा ने कहा कि राज्य सरकार पेपर लीक करने हाकिमों के खिलाफ तो कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जो लोग भ्रष्टाचार मामले को उजागर करने का काम कर रहे हैं, उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखाया जा रहा है। झूठे मुकदमों से कांग्रेस डरने वाली नहीं है। युवाओं को न्याय दिलाने के लिए प्रदेश स्तर पर भी यदि आंदोलन की जरूरत पड़ेगी तो कांग्रेस करेगी। पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी पर झूठे मुकदमे में फंसाने की साजिश की गई। उसकी कड़े शब्दों में निंदा भी की गई। यह बात टम्टा ने रविवार को पिंडारी मार्ग पर स्थित एक आवास में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं के साथ धोखा कर रही है। पहले भर्ती घोटाला हुआ। उसके बाद पेपर लीक हो गए। युवाओं ने मामले की सीबीआई को लेकर आंदोलन किया तो उन पर लाठियां बरसाई गई। इतना ही नहीं उन पर झूठे मुकदमे थोपे गए। सरकार लीक करने वालों को तो छोड़ रही है, लेकिन जो इसे उजागर कर रहे हैं उन्हें झूठे मुकदमे में फंसाने का डर दिखा रहे हैं। कांग्रेस पार्टी डर दिखाकर डरने वाले नहीं है। इस मामले में कांग्रेस युवाओं के साथ है। टम्टा ने कहा कि प्रियंका गांधी ने गत दिनों घोषणा की है कि 2024 के लोकसभा चुनाव में यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो पुरानी पेंशन लागू की जाएगी और सेना को अग्निवीर के बजाए पुराने तरीके से भर्ती प्रक्रिया की जाएगी। यहां पूर्व विधायक ललित फर्स्वाण, पूर्व जिपं अध्यक्ष हरीश ऐठानी आदि रहे।

You may have missed

Advertisement