September 23, 2026

बागेश्वर में फिर भूकंप के झटके, कम रही क्षमता


बागेश्वर । बागेश्वर में सुबह चार बजकर 49 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.5 मापी गई। भूकंप के झटके की तीव्रता काफी कम थी। किसी भी जनहानि की सूचना नहीं है। कुछ ही लोगों ने भूकंप के इन झटकों को महसूस किया। उत्तराखंड में इससे पहले भी दस फरवरी को रुद्रप्रयाग में भूकंप आया था। उसकी तीव्रता भी 2.5 थी। वहीं एक फरवरी को पिथौरागढ़ में 2.1 व 3.8 व देहरादून में 2.8 तीव्रता का भूकंप आ चुका है।