Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

असम में श्रद्धा जैसा हत्याकांड, महिला ने पति और सास के किए कई टुकड़े; 7 महीने बाद हुआ खुलासा


गुवाहाटी । गुवाहाटी में एक महिला ने कथित तौर पर अपने पति और सास की हत्या कर दी, उनके शरीर के टुकड़े-टुकड़े कर कुछ दिनों के लिए फ्रीजर में रख दिया और बाद में एक नदी में फेंक दिया। यह घटना सात महीने पहले शहर के नूनमती इलाके में हुई थी, लेकिन आरोपी महिला द्वारा कथित तौर पर अपराध कबूल करने के बाद सोमवार को मामले का खुलासा हुआ।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, आरोपी बंदना कलिता ने कबूल किया कि उसने 17 अगस्त, 2022 को अपने दो दोस्तों की मदद से अपने पति अमरज्योति डे और सास शंकरी डे की हत्या कर दी।
अधिकारी ने कहा, हत्याओं के बाद, कलिता ने पीडि़तों के शरीर के अंगों को एक रेफ्रिजरेटर में रख दिया और घर छोड़ दिया। वह चार दिन बाद 21 अगस्त को लौटी और शरीर के टुकड़ों को मेघालय की डावकी नदी में फेंक दिया, जो गुवाहाटी से कम से कम 200 किमी की दूरी पर है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार, कलिता के पड़ोसियों ने पुष्टि की कि उन्होंने उसे अपने घर की छत पर फर्नीचर जलाते हुए देखा था। कलिता के दो दोस्तों, अरूप डेका और धनजीत डेका को हत्या में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। पुलिस ने अभी तक इस घटना पर आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।
श्रद्धा जैसा ही है ये हत्याकांड
इससे पहले दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। आरोप है कि दिल्ली के महरौली में श्रद्धा के प्रेमी आफताब ने उसकी हत्या कर दी थी। आफताब ने पिछले साल 18 मई को श्रद्धा की गला दबाकर हत्या की थी। इसके बाद शव के 35 टुकड़े किए थे। आफताब ने शव को रखने के लिए एक फ्रिज खरीदा था। इसमें उसने शव के टुकड़ों को रखा था। वह रोज रात को श्रद्धा के शव के एक टुकड़े को महरौली के जंगल में फेंकने जाता था।

You may have missed

Advertisement