Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

घोर कलयुग ! पति ने पैसे देने से मना किया तो पत्नी ने प्रेमी से तुड़वा दिए हाथ-पैर, जानें पूरा मामला            

                               
जबलपुर । जबलपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने ही पति की अपने प्रेमी से पिटाई करवा दी। मारपीट में पति के सिर, पैर, पीठ में गंभीर चोटें आई हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीडि़त पति का कहना है कि पत्नी ने उससे पांच हजार रुपए मांगे थे, जब उसने इंकार किया तो धमकी दी थी कि हाथ पैर तुड़वा देगी और फिर प्रेमी से उसकी पिटाई करवा दी। पुलिस ने हमला करने वाले प्रेमी व उसके गुर्गों पर तो मामला दर्ज कर लिया है लेकिन पीडि़त की पत्नी पर किसी भी तरह की कार्रवाई नहीं की है। पैसे न देने पर दी थी हाथ-पैर तुड़वाने की धमकी घटना शहर के विजय नगर इलाके की है जहां रहने वाले शिवम नाम के युवक को उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी से पिटवा दिया। अस्पताल में भर्ती शिवम ने बताया कि उसकी शादी करीब दो साल पहले कविता से हुई थी। कविता का एक प्रेमी है जिसका नाम रिंकू है। उसने कई बार पत्नी कविता को रिंकू से दूर करने के लिए कहा लेकिन वो नहीं मानी। बीते 5-6 महीने से रिंकू और कविता के बीच अवैध संबंध होने की बात शिवम ने बताई है। पीडि़त शिवम के मुताबिक पत्नी ने उससे 5 हजार रुपए मांगे थे और धमकी दी थी कि अगर पैसे नहीं दिए तो हाथ-पैर तुड़वा देगी। उसके पास पैसे नहीं थे इसलिए उसने पैसे देने से इंकार कर दिया।              पत्नी ने प्रेमी से पति को पिटवाया शिवम एक रेस्टोरेंट में काम करता है, उसने बताया कि वो शुक्रवार को काम से घर लौट रहा था तभी पत्नी कविता व उसके प्रेमी रिंकू व अन्य लडक़ों ने उसे रास्ते में रोका। पत्नी कविता ने फिर से उससे पांच हजार रुपए मांगे और जैसे ही उसने पैसे देने से मना किया तो पत्नी ने प्रेमी रिंकू को उसे पीटने का इशारा कर दिया। इसके बाद रिंकू व उसके साथियों ने बेसबॉल और पाइप से उस पर हमला कर मारपीट की। मारपीट में पति शिवम के हाथ, पैर, सिर और पीठ में गंभीर चोट आई है जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने पीडि़त पति की शिकायत पर पत्नी के प्रेमी और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है लेकिन आरोप है कि पत्नी कविता पर पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

You may have missed

Advertisement