Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

चालान की कार्रवाई से नाराज टैक्सी यूनियन ने पुलिस के खिलाफ किया प्रदर्शन  


पिथौरागढ़। धारचूला नगर में पुलिस के द्वारा किए जा रहे चालान की कार्रवाई को लेकर महाकाली टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कमल मार्छाल के नेतृत्व में वाहन स्वामियों व वाहन चालकों ने धारचूला में पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी को ज्ञापन सौपकर नाराजगी जताई। महाकाली व छिपला केदार टैक्सी यूनियन के अध्यक्ष कमल मार्छाल व केशर धामी ने कहा कि नगर मुख्यालय में टैक्सी स्टैंड की कोई व्यवस्था नहीं है। ऐसे में टैक्सी यूनियन के द्वारा प्रशासन को ट्रैफिक व्यवस्था सुचारू रखने के लिए हर संभव सहयोग किया जाता है। बिना वैकल्पिक व्यवस्था के पुलिस के द्वारा मुख्य स्थानों पर नो पार्किंग के बोर्ड लगाकर लगातार चालान की कार्रवाई करते हुए वाहन चालकों व स्वामियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। ब्लाक प्रमुख धन सिंह धामी को ज्ञापन सौंपकर 22 फरवरी से टैक्सी वाहनों का अनिश्चितकालीन संचालन बंद करने की चेतावनी भी दी है। ब्लॉक प्रमुख के द्वारा टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों को उप जिलाधिकारी के संग बैठक कर समस्या के समाधान करने का आश्वासन दिया गया है।

You may have missed

Advertisement