Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 8, 2026

रेल मंत्रालय में खत्म हुआ वीवीआईपी कल्चर, अब मंत्री खुद उठकर जाएंगे अटेंडेंट को बुलाने


नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा विभिन्न स्तरों पर वीवीआईपी कल्चर को खत्म करने के दृष्टिकोण के तहत अब केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक फैसला लिया है। दरअसल, मंत्रालय में फैसला लिया गया है कि अधिकारियों के कमरों में टेबल पर घंटी नहीं रहेगी। यहां तक कि मंत्री सेल में इस फैसले को लागू कर दिया गया है। खुद रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णव ने अपने कमरे से घंटी को हटवा दिया है। इसी तरह सेल में मौजूद सभी अधिकारियों के कमरों से भी बेल हटा दी गई हैं।
पर आप पूछ सकते हैं कि यदि अटेंडेंट को बुलाना हो तो कैसे बुलाया जाएगा? तो इसके लिए बताया गया है कि खुद मंत्री या अधिकारियों को उठकर कमरे से बाहर जाना होगा और अटेंडेंट को बुलाना होगा। बहुत अधिक व्यस्त होने के कारण यदि वे उठकर नहीं जा सकते तो फिर उन्हें फोन का सहारा लेना होगा। हर कार्य को कराने के लिए उन्हें या तो खुद उठकर चपरासी को बुलाना होगा या फिर उन्हें ऑफिस में फोन करके चपरासी या किसी अन्य जूनियर कर्मचारी को बुलावा भेजना होगा।
अभी तक यह फैसला मंत्री सेल में लागू हुआ है। इसके बाद संभावना है यही फैसला जल्द ही रेलवे बोर्डस में भी लागू होगा। वहां भी अधिकारियों के कमरों से घंटियां हटा दी जाएंगी और उन्हें भी किसी भी काम के लिए किसी कर्मचारी को बुलाने के लिए खुद उठकर कमरे से बाहर जाना पड़ेगा।

You may have missed

Advertisement