March 18, 2026

चौखुटिया पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार वाहन सीज

 

 

अल्मोड़ा ( आखरीआंख समाचार ) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  / क्षेत्राधिकारी रानीखेत के मार्गदर्शन में आज दिनांक 24-12-2018 को थाना चौखुटिया क्षेत्रान्तर्गत अमस्यारी में (सड़क पर) आने जाने वाले वाहन की सघन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष रमेश सिंह बोहरा मय उ0नि0फ़िरोज़ आलम, कानि0283cp श्याम सुन्दर, कानि030cp विजय कुमार , म0कानि0497cp सरोज मेहता,म0कानि0492cp मंजू रानी द्वारा ताल से चौखुटिया की ओर आ रहे वाहन सं-UK04CA0577 को रोककर चेक किया तो *चालक/अभि0 महेंद्र सिंह पुत्र मोहन सिंह निवासी- बिष्ट बाखली, पो0 गनाई, थाना चौखुटिया, जिला अल्मोड़ा उम्र-45 वर्ष के कब्जे से ( ड्राइवर सीट के नीचे से) थैली में 416 ग्राम अवैध चरस (कीमत लगभग 40160 रूपये)बरामद कर गिरफ्तार  किया*.. उक्त अभियुक्त के विरुद्ध थाना हाजा पर *मु0अ0सँ0-29/18 धारा 8/20/60 NDPS Act* पंजीकृत करवाया एवं वाहन को अवैध चरस के परिवहन में संलिप्तता में सीज़ कर कब्जे पुलिस लिया गया।