Advertisement
Advertisement
Advertisement
November 29, 2026

 भर्ती परीक्षा के नाम पर युवाओं के साथ भद्दा मजाक कर रही प्रदेश सरकार : गरिमा माहरा दसौनी


देहरादून। कांग्रेस ने भर्ती परीक्षाओं में लगातार हो रही गड़बड़ी पर लोक सेवा आयोग अध्यक्ष का इस्तीफा मांगा। कहा कि सीबीआई जांच की मांग कर रहे युवाओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। इसके खिलाफ प्रदेश स्तर पर अभियान छेड़ा जाएगा। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बातचीत में एआईसीसी के कम्युनिकेशन विभाग के सचिव वैभव वालिया और प्रदेश कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा माहरा दसौनी ने कहा कि राज्य सरकार बार बार प्रदेश युवाओं के साथ भर्ती परीक्षा के नाम पर भद्दा मजाक कर रही है। एक साल में जितनी भी भर्ती परीक्षाएं हुई हैं, उनमें युवाओं के साथ लगातार छल हुआ हे। पुलिस, पटवारी, फॉरेस्ट गार्ड, आरओ, एआरओ, पीसीएस जे, प्रवक्ता, एई, लोअर पीसीएस, अपर पीसीएस, जूनियर इंजीनियर की परीक्षाओं के परिणाम अभी तक जारी नहीं हुए हैं।  सीबीआई की जांच से घबराई सरकार ने युवाओं पर लाठियां बरसाईं। पांच मार्च को हुई कनिष्ठ सहायक भर्ती परीक्षा में भी गड़बड़ियां हुईं। पेपर की सील को लेकर भी शिकायतें सामने आईं। सरकार बताए कि किन विशेष लोगों को फायदा पहुंचाने को ऐसा किया गया। इन तमाम गड़बड़ियों के लिए सीधे तौर आयोग जिम्मेदार है। ऐसे आयोग अफसरों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई हो।
एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष विकास नेगी ने कहा कि आभार रैली में स्कूल, कालेज के छात्रों को भेजा जा रहा है। इसके खिलाफ प्रदेश स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। इस अवसर पर अमरजीत सिंह, शीशपाल सिंह बिष्ट आदि मौजूद रहे।
हर आपराधिक घटना में भाजपाई
प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने कहा कि हर आपराधिक घटना में भाजपाई सामने आ रहे हैं। देहरादनू असंल वैली में एक परिवार पर छह भाजपा पार्षद बस्ती की भीड़ के साथ हमला कर देते हैं। वात्स्लय मर्डर में भाजपा नेता का नाम सामने आता है। टिहरी डीसीबी से भाजपा के महामंत्री करोड़ों का लोन लेकर उसे चुकाते नहीं है। डीएम के स्तर पर कुर्की आदेश होने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होती।

You may have missed

Advertisement