Advertisement
Advertisement
Advertisement
October 17, 2026

बागेश्वर फायर टीम ने किया जंगल मे लगी आग को काबू

           बागेश्वर ।  फायर स्टेशन बागेश्वर को सूचना प्राप्त हुई कि पौड़ी बैंड बिलौना के पास आग  लगी है, जो तेजी से फैलते हुए मुख्य सड़क मार्ग तक पहुंचने वाली है। दूसरी सूचना जिला न्यायालय परिसर के पास जंगल में आग लगने की मिली जो तेजी से फैलते हुए आवासीय परिसर तक पहुंचने वाली है। सूचना प्राप्त होते ही फायर यूनिट बागेश्वर अभिलंब घटनास्थल के लिए रवाना हुई घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि आग अत्यधिक फैल चुकी थी, जो तेजी से मुख्य सड़क मार्ग की तरफ बढ़ रही थी। तत्काल फायर यूनिट द्वारा मिनी हाई प्रेशर से पम्पिंग कर व पीट पाटकर विस्तृत रूप से फैली हुई आग को पूर्ण रूप से बुझाया  गया ,अन्य कोई जनहानि नहीं हैं । 
Advertisement